मूंग खरीदी के लिए प्रदर्शन, 20 किसानों पर केस: सिवनी में नागपुर-जबलपुर हाईवे आधा घंटे किया था जाम – Seoni News

मूंग खरीदी के लिए प्रदर्शन, 20 किसानों पर केस:  सिवनी में नागपुर-जबलपुर हाईवे आधा घंटे किया था जाम – Seoni News


सिवनी जिले में मूंग की खरीदी को लेकर बीते दिवस किसानों ने नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया था। कलबोड़ी के पास श्रीराम मंदिर के सामने किसानों ने ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक दिया। इससे हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था।

.

मालवाहक वाहनों के साथ बसें और छोटे वाहन फंस गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुरई एसडीएम प्रशांत उइके, तहसीलदार सतीश चौधरी, एसडीओपी ललित गठरे और टीआई कृपाल सिंह टेकाम ने किसानों से बात की। अधिकारियों ने मूंग खरीदी जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद किसानों ने करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद जाम खोल दिया था।

कलबोड़ी के कोटवार देवानंद गजभिये की शिकायत पर कुरई पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि वीडियो के आधार पर प्रदर्शन कारियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद नामजद मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link