बड़वानी से पांच किलोमीटर दूर राजघाट रोहिणी तीर्थ के टापू वाले जागीरदार पुरा क्षेत्र में मां नर्मदा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार शाम को नवीन घाट का भूमिपूजन किया गया। इस घाट का निर्माण 138 मीटर से अधिक ऊंचाई पर होगा।
.
इस ऊंचाई के कारण बांध के पूर्ण भरने के बाद भी यह बैकवाटर से अप्रभावित रहेगा। श्रद्धालु कृषि उपज मंडी के पीछे से इस नवीन घाट तक आसानी से आ-जा सकेंगे।
ट्रस्ट के राजेंद्र पांडे ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर राजघाट के पास ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र जागीरदारपुरा में यह भूमिपूजन हुआ। यह वही स्थान है जहां पहले पुराना वायरलेस स्टेशन था।
नर्मदा भक्तों की रायशुमारी के बाद इस स्थान पर नवीन घाट का निर्माण शुरू किया जाएगा। डूब के दौरान भी शहर के कृषि उपज मंडी के पीछे के रास्ते से यहां आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजय पुरोहित, उपाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, सचिव महेंद्रसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पांडे सहित मोहन भाई पाटीदार, कनकसिंह दरबार, देवीसिंह दरबार, महादेव पाटीदार, मनोहर पाटीदार, मंशाराम यादव और ज्ञानसिंह जमरे आदि मौजूद थे।
देखिए तस्वीरें…

