सीधी में मृत बच्ची को नहीं मिला शव वाहन: परिजन दो घंटे होते रहे परेशान; लोगों ने चंदा जुटाकर ऑटो से पहुंचाया घर – Sidhi News

सीधी में मृत बच्ची को नहीं मिला शव वाहन:  परिजन दो घंटे होते रहे परेशान; लोगों ने चंदा जुटाकर ऑटो से पहुंचाया घर – Sidhi News


सीधी जिले के सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र में 13 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में परिजन शव वाहन के लिए भटकते रहे। इसके बाद लोगों ने चंदा जोड़कर शव को घर पहुंचाने में मदद की।

.

बुधवार रात कुशमहर गांव की 13 वर्षीय रुबी सिंह गोंड को करीब रात 3 बजे सोते समय सांप ने उसे काट लिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सुबह 10 बजे के करीब सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रुबी की स्थिति नाजुक हो चुकी थी। कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।

दो घंटे परेशान हुए परिजन

इसके बाद परिवार को अस्पताल में शव वाहन नहीं था। इसके चलते परिजन घंटों तक अस्पताल प्रशासन से मदद की गुहार लगाते रहे। कोई सहायता नहीं मिली। दो घंटे तक यहां वहां भटकने के बाद लोगों ने चंदा इकट्ठा कर शव घर भेजने की व्यवस्था की।

बच्ची का शव ऑटो में रखते ग्रामीण।

चंदा इकट्ठा कर शव भेजा

समाजसेवी प्रभात वर्मा ने आगे बढ़कर ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा किया। एक ऑटो किराए पर लेकर बच्ची के शव को उसके गांव भेजा गया। इस पर उन्होंने कहा है कि यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को उजागर करती है। परिजनों के घंटों अस्पताल में रहने के बावजूद प्रशासन तक सूचना नहीं पहुंची। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

CMHO बोले- सूचना मिलती तो व्यवस्था करते

सीएमएचओ डॉ. बबीता खरे ने कहा कि घटना देर रात की है। बच्ची को देर से अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि सेमरिया अस्पताल में शव वाहन नहीं है। यदि सूचना दी गई होती तो सीधी से वाहन की व्यवस्था की जा सकती थी।



Source link