पानी घुसने से घरों में रखा सामान भी खराब हो गया है।
अशोकनगर जिले में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। इस दौरान मुंगावली के कुछ मोहल्लों में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। कई जगह सड़कों और लोगों के घर के अंदर तक पानी भर गया है। मुंगावली में 48 घंटे में 6.85 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। गुरुवार तक 3.23 इ
.
गुरुवार की सुबह 8 बजे से शुक्रवार की सुबह 8 तक 3.62 इंच पानी गिर चुका है। लगातार बारिश होने से मुंगावली के कई घरों में पानी भरा रहा। इससे लोगों का घरों में रखा सामान भी खराब हो गया है। कई घंटे तक लोगों ने पानी उतरने का इंतजार किया।
चंदेरी में इससे भी ज्यादा पानी गिरा है। 48 घंटे में वहां 7.8 इंच बरसात हुई है। इसमें बुधवार से गुरुवार तक 4.45 इंच एवं गुरुवार सुबह 8 से शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक 3.35 इंच बारिश हुई है। चंदेरी में भी कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी थी।
दो दिनों में ईसागढ़ में हुई 3.9 इंच बारिश इन दोनों जगहों पर पहली बार दो दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई है। इन दो दिनों में ईसागढ़ में भी 3.9 इंच बारिश हो चुकी है। इसमें बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार की सुबह 8 तक 2.36 इंच और गुरुवार की सुबह 8 से शुक्रवार की सुबह 8 तक 1.54 इंच बारिश हुई है।
रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी हालांकि इन दोनों दिनों में अशोकनगर में सबसे कम बारिश रिकार्ड की गई है। गुरुवार सुबह तक 0.47 इंच एवं शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक 0.75 इंच ही बारिश हुई है। शुक्रवार की सुबह से भी रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है।