पहली बार यूथ कांग्रेस ने 15 लाख सदस्य बनाए: जिला अध्यक्ष के लिए उमंग सिंघार के जिले में सबसे ज्यादा घमासान; 15 उम्मीदवार – Bhopal News

पहली बार यूथ कांग्रेस ने 15 लाख सदस्य बनाए:  जिला अध्यक्ष के लिए उमंग सिंघार के जिले में सबसे ज्यादा घमासान; 15 उम्मीदवार – Bhopal News


कांग्रेस सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड।

मप्र में युवा कांग्रेस ने सदस्य बनाने में रिकार्ड तोड़ा है। पहली बार मप्र में युवा कांग्रेस ने 15 लाख से ज्यादा बनाए हैं। बीते 20 जून से युवा कांग्रेस की सदस्यता शुरू हुई थी। 19 जुलाई को ये ऑनलाइन मेंबरशिप बंद हो गई।

.

युवा कांग्रेस के चुनाव में सबसे ज्यादा घमासान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार में देखने को मिला है। धार में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

कमलनाथ के जिले में मुकाबला नहीं पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा और पांढुर्णा ेमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए कोई मुकाबला नजर नहीं आया। दोनों जिलों में सिर्फ एक-एक उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा। हरदा में भी सिंगल केंडिडेट रहा। इन तीनों जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।

दो महीने तक चलेगी स्क्रूटनी युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए चलाए गए सदस्यता अभियान में नए मेंबर्स ने सदस्यता लेने के बाद 6 पदों के लिए मतदान किया है। ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष का वोट डाले हैं। अब दो महीनों तक सभी वोटों की स्क्रूटनी होगी। इसमें ये देखा जाएगा कि वोट देने वाले ने अपने दस्तावेज अपलोड किए हैं या नहीं, मतदान के बाद वीडियो अपलोड किया है या नहीं। यदि मेंबरशिप फीस अदा नहीं की है तो वोट रिजेक्ट माना जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय जंग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा वोटिंग जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में हुई है। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार और ग्वालियर के शिवराज यादव ने भी चुनाव जीतने के लिए पूरा दम लगाया है।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 19 उम्मीदवार

  • योगिता सिंह
  • जावेद पटेल
  • अभिषेक परमार
  • नीरज पटेल
  • गीता कडवे
  • प्रमोद सिंह
  • विश्वजीत सिंह चौहान
  • विनय पांडेय
  • राजवीर कुड़िया
  • प्रियेश चौकड़े
  • अब्दुल करीम कुरैशी
  • शुभांगना राजे जामनिया
  • आशीष चौबे
  • यश घनघोरिया
  • देवेंद्रसिंह दादू
  • स्वीटी पाटिल
  • शिवराज यादव
  • मोनिका मंडरे
  • राजीव सिंह

प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा घमासान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा घमासान मचा है। महासचिव के लिए 182 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के साथ नौ उपाध्यक्ष होंगे। इनमें एसटी, एससी, ओबीसी, महिला, अल्पसंख्यक और एक दिव्यांग उपाध्यक्ष होगा।

,48 प्रदेश महासचिव बनेंगे युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 48 प्रदेश महासचिव बनाए जाएंगे। इनमें 17 महासचिव अनारक्षित वर्ग से होंगे। 3 एसटी, एससी, 5 ओबीसी, 5 अल्पसंख्यक, 11 महिला, 2 ओबीसी महिला, एक अल्पसंख्यक महिला, एक दिव्यांग और एक ट्रांसजेंडर को महासचिव बनाया जाएगा।



Source link