वैदिक अनुष्ठान के नाम पर 21 पुरोहितों से ठगी: आरोपी फरार; दक्षिणा-होटल खर्च का लालच देकर बुलाया, फिर ID के नाम पर वसूले पैसे – Satna News

वैदिक अनुष्ठान के नाम पर 21 पुरोहितों से ठगी:  आरोपी फरार; दक्षिणा-होटल खर्च का लालच देकर बुलाया, फिर ID के नाम पर वसूले पैसे – Satna News



जबलपुर, कटनी और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए थे पुरोहित।

सतना के धवारी मोहल्ले में एक नए घर में वैदिक अनुष्ठान के नाम पर बाहर से बुलाए गए 21 पुरोहित ठगी के शिकार हो गए। आरोपी कथित विशाल शुक्ला ने पुरोहितों को फोन कर बताया कि धवारी निवासी सुनील अग्रवाल अपने नए घर में वैदिक अनुष्ठान कराना चाहते हैं।

.

विशाल ने पुरोहितों को प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए दक्षिणा देने का वादा किया। साथ ही आने-जाने का किराया और एक महीने तक होटल में रुकने एवं भोजन की व्यवस्था का भी आश्वासन दिया।

होटल में रुकवाने क नाम पर ID के हजार रुपए मांगे दो दिन बाद विशाल ने पुरोहितों को फोन करके कहा कि होटल में रुकने के लिए आईकार्ड की जरूरत होगी। उसने प्रति आईकार्ड एक हजार रुपए मांगे। इस तरह आरोपी ने किसी से 300, किसी से 500 और किसी से एक हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए।

पुरोहित जबलपुर, कटनी और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए थे गुरुवार को जब सभी पुरोहित सतना पहुंचे तो विशाल शुक्ला का मोबाइल बंद मिला। ठगी का शिकार हुए पुरोहित सिटी कोतवाली पहुंचे और शिकायत कर वापस लौट गए। पीड़ित पुरोहितों के अनुसार, विशाल शुक्ला कटनी का रहने वाला है और उनका पुराना परिचित था। इसी कारण उन्होंने उस पर विश्वास किया था। पुरोहित जबलपुर, कटनी और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए थे।



Source link