बुरहानपुर जिले में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काली बदलियां छा गईं। इस दौरान रुक-रुककर धीमी बारिश भी हुई।
.
गुरुवार को हुई एक घंटे की बारिश के कारण तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के आसपास था, वहीं शुक्रवार को इसमें एक डिग्री की गिरावट आई।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक घंटे की बारिश के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस कमी से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।
जिले में 1 जून से अब तक हुई बारिश
बुरहानपुर | 163.1 मिमी |
नेपानगर | 175.5 मिमी |
धुलकोट | 156.6 मिमी |
खकनार | 247.8 मिमी |
योग | 743.0 मिमी |
जिले का औसत | 185.7 मिमी |