अशोकनगर जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह हुई। ईसागढ़ जनपद के गणेशखेड़ा में बृजेंद्र सिंह यादव 659 वोट पाकर विजयी हुए, जबकि पिपरोल में करोड़ी ने 737 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
.
मुंगावली जनपद के भ्याना में राकेश कुमार आदिवासी 427 वोट पाकर सरपंच बने। रिटर्निंग ऑफिसर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए और समर्थकों ने ढोल-धमाके के साथ जुलूस निकाला।
देखें पूरे नतीजे
ईसागढ़ जनपद
गणेशखेड़ा
- बृजेंद्र सिंह यादव – 659 वोट (विजयी)
- गिरिराज सिंह यादव – 483 वोट
- नोटा – 9 वोट
पिपरोल
- करोड़ी – 737 वोट (विजयी)
- हरनाम सिंह – 522 वोट
- फूलवती – 8 वोट
- नोटा – 2 वोट
मुंगावली जनपद भ्याना
- राकेश कुमार आदिवासी – 427 वोट (विजयी)
- वीर सिंह – 327 वोट
- नोटा – 9 वोट
