इंदौर में रविवार को क्षत्रिय दांगी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन गुरु अमरदास हॉल में किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज और देश का नाम रोशन किया है।
.
क्षत्रिय युवा दांगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवि दांगी ने बताया कि समाज के लिए यह पहला अवसर रहेगा, जिसमें एक साथ 150 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जिसमें IPS शुभम दांगी, IPS सिद्धार्थ दांगी, IARS दीपक दांगी, IRS सिद्धांत दांगी, लेफ्टिनेंट सत्यम दांगी, लेफ्टिनेंट अभिषेक दांगी, इंटरनेशनल खिलाड़ी और एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित रितिका दांगी, आस्था दांगी सहित कई दांगी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजारीलाल दांगी और राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर और आसपास में रह रहे सामाजिक समाजजन एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
रवि दांगी ने बताया इस कार्यक्रम का नाम दांगी उत्कर्ष- 2025 रखा गया, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार और सम्मान का मिलन होगा।