हरदा में शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहर में मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया गया।यात्रा घंटाघर चौक से शुरू होकर नगरपालिका के शहीद स्मारक तक पहुंची। सभी प्रति
.
यात्रा में बड़ी संख्या में युवा भारतीय ध्वज तिरंगा और मशालें लेकर चल रहे थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के जयघोष से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि आज कारगिल विजय के 26वें वर्ष को पूरा देश मना रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान को परास्त करते हुए विजय हासिल की थी।
नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक दिन नहीं है। यह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब भी देश पर खतरा आता है, हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा करते हैं।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान अनेक जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कैप्टन बत्रा का संवाद “ये दिल मांगे मोर” आज भी लोगों की जुबान पर है। उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

कार्यक्रम में राजेश वर्मा, विजय जेवल्या, राजेश गोदारा, नितेश बादर, बंसीलाल पवार, बसंत राजपूत, नागेंद्र मल्होत्रा, पुरुषोत्तम झिंझोरे, भूपेंद्र तोमर, योगेंद्र पटेल, ललित पटेल, विष्णु गोदारा, महेंद्र प्रजापति, संदीप सांखला, आशीष जोशी, राजेश चौरसिया, गौरव काशिव, रोहित सोनकर, चंपालाल पवार, राजकुमार मौर्य, दिव्यांश सेजकर, हर्ष मंडेलकर और युवा मोर्चा के अन्य साथी उपस्थित रहे।

