कारगिल विजय दिवस पर शाजापुर में भाजपा की मशाल रैली: वक्ताओं ने कहा- सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता – shajapur (MP) News

कारगिल विजय दिवस पर शाजापुर में भाजपा की मशाल रैली:  वक्ताओं ने कहा- सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता – shajapur (MP) News


शाजापुर में भाजपा ने निकाली मशाल रैली, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी और भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार शाम को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मशाल रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

.

मुख्य अतिथि इंदौर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने पाटीदार छात्रावास में कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय केवल सैन्य जीत नहीं बल्कि भारत के संकल्प और सैनिकों के अद्वितीय साहस की अमर गाथा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विजय दिवस हमें देश की सेवा में निष्ठावान रहने के लिए प्रेरित करता है। विधायक अरुण भीमावद ने वीर शहीदों को नमन किया और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि आज के युवाओं को कारगिल के शौर्य से सीख लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देशभक्ति केवल नारों में नहीं, कर्म में दिखनी चाहिए।

मशाल रैली का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय से हुआ और यह आजाद चौक पहुँचकर समाप्त हुई। वहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान कारगिल में शहीद हुए 527 सैनिकों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व सैनिकों प्रदीप वैद्य, नारद उपाध्याय, अमित भावसार, नरेंद्र विश्वकर्मा, महेश पाटीदार और महेंद्र चौहान का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री गोविंद नायक ने किया और आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंडित आशीष ने व्यक्त किया।



Source link