मशाल जुलूस निकालकर कारगिल विजय दिवस का जश्न मनाया: मुरैना में भाजयुमो ने भारत के सैनिकों को याद किया; 60 दिन चले युद्ध के बारे में बताया – Morena News

मशाल जुलूस निकालकर कारगिल विजय दिवस का जश्न मनाया:  मुरैना में भाजयुमो ने भारत के सैनिकों को याद किया; 60 दिन चले युद्ध के बारे में बताया – Morena News


हाथों में मशाल लेकर निकले, कारगिल विजय दिवस का जश्न मनाया।

मुरैना में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को मशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा शाम 6 बजे शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शुरू हुई। यात्रा एमएस रोड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी और हनुमान चौराहे पर समाप्

.

लोगों काे बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में हर साल 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच कारगिल युद्ध का अंत हुआ था।

यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था। मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चले इस युद्ध में भारत विजयी रहा। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए और लगभग 1363 जवान घायल हुए थे। शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सोनू परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह और महापौर शारदा सोलंकी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कारगिल दिवस पर लोगों ने बलिदानियों के सम्मान कि मशाल जुलूस निकाला।



Source link