विदिशा में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर, खाद संकट और बदहाल सड़कों पर सरकार को घेरा – Vidisha News

विदिशा में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:  स्मार्ट मीटर, खाद संकट और बदहाल सड़कों पर सरकार को घेरा – Vidisha News



विदिशा के माधवगंज चौराहे पर कांग्रेस पार्टी ने शहर और प्रदेश की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में हुए इस धरने में पार्टी नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर हमला बोला। प्रदर्श

.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। इस बीच प्रदेश में किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। रघुवंशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इससे युवाओं की पूरी पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटरों को लेकर आरोप लगाया कि ये मीटर अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर थोपे जा रहे हैं। कई गरीब परिवारों को हजारों से लेकर लाखों रुपए तक के मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई।



Source link