सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के टीहर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि इसे बच्चों ने लिखा है। इसमें पूरी संपत्ति का बंटवारा किया गया है। साथ ही लि
.
बता दें कि शनिवार सुबह मनोहर लोधी (42) ने अपनी मां फूलरानी लोधी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटे अनिकेत (16) ने जहर खा लिया था। इस दौरान फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी ने खुरई अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक मनोहर लोधी की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। घटना से कुछ घंटे पहले मनोहर की फोन पर पत्नी से बहस हुई थी। इसके बाद उसने अपनी मां और दो बच्चों के साथ ये कदम उठाया।
पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा… ‘हमारी मां का किसी भी संपत्ति पर कोई हक नहीं रहेगा। तीन भैंसें हैं, जो एक-एक बुआ और चाचा को दी जाएं। भैंस की पड़िया (बछिया) बड़े पापा को सौंपी जाए। पूजा के बर्तन और सामग्री गांव के पंडित जी को दी जाए। पापा (मनोहर) के फोन-पे अकाउंट में 68 हजार रुपए हैं, वो बड़े पापा को दिए जाएं। दादी के 4 जेवर चारों बुआ को बराबर बांटे जाएं। हमारी जमीन चाचा जगदीश के नाम की जाए। गोदरेज की अलमारी में एक लाख 20 हजार रुपए रखे हैं, जो तेरहवीं में खर्च किए जाएं। मामा से दो लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसे पापा ने दो लाख 40 हजार चुका दिया है। हमारे ऊपर किसी की देनदारी नहीं है।’
दोपहर करीब 3 बजे एफएसएल और पुलिस टीम जांच करने पहुंची।
पुलिस बच्चों की हैंड राइटिंग की करेगी जांच पुलिस का मानना है कि सुसाइड नोट अनिकेत ने लिखा है। हालांकि पुलिस दोनों बच्चों की हैंड राइटिंग से भी इसे मिलान करेगी। इसमें घर की चल-अचल संपत्ति के बंटवारे का विवरण है। बच्चों ने अपनी मां को इस संपत्ति से अलग रखा है। यानी बच्चे भी अपनी मां से नाराज थे। हालांकि सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं है और न ही किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया गया है।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गांव के बाहर बना है दो मंजिला मकान घटना के बाद दैनिक भास्कर की टीम टीहर गांव पहुंची। यह गांव खुरई तहसील मुख्यालय करीब 7 किलोमीटर दूर बायपास से सात किलोमीटर अंदर है। यह बागथरी पंचायत में आता है। गांव के अंदर से निकलकर कच्चे रास्ते से करीब 300 मीटर दूर यानी गांव के बाहर मनोहर का चार एकड़ खेत है। करीब तीन साल पहले मनोहर ने करीब 1200 वर्गफीट में दो मंजिला मकान बनाया है। इसी मकान में वह अपनी फैमिली के साथ रहता था।
मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मवेशी बंधे रहते हैं। एक कमरे में भूसा भी भरा है। नीचे ही बने एक कमरे में भाई रहता है। फर्स्ट फ्लोर पर चार कमरे हैं। इनमें से एक कमरे में अनिकेत, दूसरे में बेटी, तीसरे में मां और चौथे में खुद रहता था। मां के कमरे में बैठकर चारों ने जहर पीया है।
चार स्टील गिलास मिले, एफएसएल ने सैंपल लिए गांव में घुसे तो पांच से छह लोग इकट्ठा थे। उन्होंने कहा कि मकान पर ताला लगा है। इसके बाद चौकीदार जमुना कोटवार मिला। उसने बताया कि पुलिस ने अंदर जाने से मना किया है। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई।
कुछ देर बाद एसडीएम मनोज चौरसिया और एसडीओपी सचिन परते पहुंचे। उन्होंने अंदर जाकर घटनास्थल देखा। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एफएसएल की टीम आई। टीम ने यहां के फिंगर प्रिंट्स लिए हैं। घटनास्थल पर चार स्टील के गिलास रखे थे। यहां मिले जहरीले पदार्थ के भी सैंपल लिए हैं।

अस्पताल में चारों के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
पुलिस मान रही पारिवारिक विवाद पुलिस का मानना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से सामूहिक सुसाइड किया गया है। पुलिस मनोहर की पत्नी द्रौपदी लोधी के बयान भी लेगी। पुलिस के अनुसार मनोहर की पत्नी द्रौपदी कुछ दिन पहले अपने मायके डोमा-केसली चली गई थी।
घटना से पहले की रात में मनोहर की फोन पर अपनी पत्नी से बहस भी हुई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद परिवार ने मिलकर सामूहिक रूप से जहर खा लिया। बताया गया कि मनोहर और द्रौपदी के बीच आए दिन झगड़े होते थे, जिससे बच्चे भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
चार भाइयों में सबसे छोटा था मनोहर मनोहर चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई गोविंद, जगदीश, नंदराम और मनोहर। सभी का करीब 10 साल पहले बंटवारा हो चुका था। हर भाई अलग-अलग रहता था। मनोहर अपनी 4 एकड़ जमीन पर खेत में ही मकान बनाकर मां और बच्चों के साथ रहता था। नंदराम और गोविंद गांव में अलग से मकान बनाकर रहते हैं। घटना के बाद पत्नी और जगदीश भी वहीं चले गए थे।
मनोहर के बच्चे पढ़ाई में थे होशियार मनोहर के बड़े भाई नंदराम लोधी ने बताया कि बेटी शिवानी बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह नीट की तैयारी भी कर रही थी। बेटा अनिकेत 9वीं में था। वह मेधावी छात्र था। दोनों को आगे बढ़ने की तमन्ना थी, लेकिन पारिवारिक तनाव ने उनकी जिंदगी छीन ली। यह खबर भी पढ़ें
सागर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाया, मौत

सागर जिले के खुरई के ग्राम टीहर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मनोहर लोधी (45), मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ टीहर गांव के पास खेत में बने मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। पढ़ें पूरी खबर