खरगोन में दशोरा नागर समाज ने ढोल धमाके और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हाटकेश्वर शिव दर्शन पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में 500 से अधिक शिव भक्त शामिल हुए। हाटकेश्वर सेवा संस्थान और दशोरा नागर मंडल ने भगवान हाटकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। कार्य
.
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, संजय गुप्ता, बंशीधर गुप्ता, शौर्य गुप्ता, अंतिम गुप्ता, ममता सुगंधी, कविता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, निर्मला गुप्ता, ओंकारलाल सुगंधी और संतोष गुप्ता समेत कई समाजजन उपस्थित थे। पदयात्रा का 30 से अधिक सामाजिक संगठनों ने सेवा मंच लगाकर स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए। नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, सचिव हेमंत गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह पदयात्रा का 14वां वर्ष है। इसका मुख्य उद्देश्य शांति और तरक्की की कामना है।
तीन तस्वीरों में देखिए हाटकेश्वर शिव दर्शन पदयात्रा…

