मां के साथ बेटे ने की सौतेले पिता की हत्या: श्योपुर के अगरा में विवाद के बाद युवक ने सिर पर डंडा मारा, दोनों गिरफ्तार – Sheopur News

मां के साथ बेटे ने की सौतेले पिता की हत्या:  श्योपुर के अगरा में विवाद के बाद युवक ने सिर पर डंडा मारा, दोनों गिरफ्तार – Sheopur News



श्योपुर जिले के अगरा के चेटीखेड़ा गांव में एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर सौतेले पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

.

पुलिस के मुताबिक, सात साल से संजय कुशवाह (38) और रामपति आदिवासी पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। शनिवार को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान संजय ने रामपति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

इस बीच कावड़ यात्रा से रामपति का बेटा सुनील लौटा। उसने सौतेले पिता को मां के साथ विवाद न करने की समझाइश दी। इस पर संजय और अधिक गुस्सा हो गया। वह सुनील से भी गाली-गलौज करने लगा।

विवाद बढ़ने पर सुनील और उसकी मां रामपति ने मिलकर संजय की पिटाई कर दी। इस दौरान सुनील ने संजय के सिर पर डंडा मार दिया। घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संजय की मौत सिर में चोट लगने से होना सामने आई। अगरा थाना प्रभारी सुमेर सिंह धाकड़ ने बताया कि मृतक के भाई दर्शन सिंह कुशवाह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। सुनील और उसकी मां रामपति बाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को विजयपुर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।



Source link