घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
श्योपुर जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र के खोरी मोरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
.
यह दुर्घटना रविवार देर शाम को ओछापुरा-पतार मार्ग के एक मोड़ पर हुई। वाहन का बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु ढोढर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
6 घायल श्योपुर रेफर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों का इलाज ढोढर अस्पताल में जारी है। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में नवल (32) निवासी ओछापुरा, जनवेद (35), राजकुमार माली (35), नरसी रावत (35), रामगणेश माली (35) और लेखराज माली (28) शामिल हैं। सभी हासिलपुर के निवासी हैं।
ढोढर अस्पताल में घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से घायलों को हरसंभव इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।