मैनचेस्टर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ 174 रन की पार्टनरशिप की। दोनों अब भी नॉटआउट हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। मुकाबला जीतने के लिए पांचवें दिन इंग्लैंड को 8 विकेट चाहिए। वहीं भारत को अगर मुकाबला ड्रॉ कराना है तो पूरे दिन बैटिंग करनी पड़ेगी। भारत की जीत के चांस बेहद कम हैं।
भारत दूसरी पारी में अब भी 137 रन पीछे हैं। टीम को यहां से जीतना है तो बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड को उस बढ़त से पहले ऑलआउट भी करना होगा। आज का खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। केएल राहुल और शुभमन गिल भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे।
चौथे दिन इंग्लैंड ऑलआउट इंग्लैंड ने चौथे दिन 544/7 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बेन स्टोक्स ने 77 और लियम डॉसन ने 21 रन के स्कोर से पारी आगे बढ़ाई। स्टोक्स ने टेस्ट करियर की 14वीं सेंचुरी लगाई और टीम का स्कोर 669 रन तक पहुंचा दिया। डॉसन ने 26 और ब्रायडन कार्स ने 47 रन बनाए।
भारत से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। अंशुल कम्बोज और मोहम्मद सिराज के हाथ 1-1 विकेट आया। शार्दूल ठाकुर 11 ओवर की बॉलिंग में कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रन की पारी खेली।
भारत ने पहले ओवर में 2 विकेट गंवाए पहले सेशन में ही भारत को 3 ओवर बैटिंग करनी पड़ी। क्रिस वोक्स ने पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेज दिया। यहां से केएल राहुल और शुभमन गिल ने पारी संभाल ली। दोनों ने फिफ्टी लगाई और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों आज भारत की दूसरी पारी आगे बढ़ाएंगे। राहुल 87 और शुभमन 78 रन बना चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

केएल राहुल और शुभमन गिल ने सेंचुरी पार्टनरशिप की।
तीसरे दिन रूट का शतक 225/2 के स्कोर से इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी पारी आगे बढ़ाई। जो रूट ने अपना 38वां टेस्ट शतक लगाया, वहीं पोप 71 रन बनाकर आउट हुए। हैरी ब्रूक 3 ही रन बना सके। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बनाए और दिन का खेल खत्म हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

जो रूट ने 150 रन की पारी खेली।
दूसरे दिन भारत ऑलआउट दूसरे दिन भारत ने 264/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। रवींद्र जडेजा 20 ही रन बना सके। शार्दूल ठाकुर ने 41 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे, उन्होंने फिफ्टी लगाई और टीम का स्कोर 358 रन तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने अपनी पारी शुरू की और 2 ही विकेट खोकर 225 रन बना दिए। पढ़ें पूरी खबर…

ऋषभ पंत ने लंगड़ाते हुए बैटिंग की और फिफ्टी लगाई।
पहले दिन ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यशस्वी जायसवाल ने 58 और साई सुदर्शन ने 61 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। पढ़ें पूरी खबर…

ऋषभ पंत पैर में चोट लगने के बाद इंजर्ड हो गए।
दोनों टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।