सुसाइड करने ईसागढ़ के तालाब में महिला ने लगाई छलांग: पड़ोसी और राहगीर ने बचाया; बाहर आने पर रोती रही – Ashoknagar News

सुसाइड करने ईसागढ़ के तालाब में महिला ने लगाई छलांग:  पड़ोसी और राहगीर ने बचाया; बाहर आने पर रोती रही – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में सिंह सागर तालाब के माता घाट पर सोमवार सुबह एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी। पास के मकान की एक महिला ने यह देखा और तुरंत दौड़कर पहुंची। उसने पानी में उतरकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक व्यक्ति भी वहां पह

.

घटना के समय महिला तालाब के बाईपास से निकलते हुए माता घाट पहुंची थी। उसने अपनी चप्पल और चश्मा घाट पर रखा और फिर तालाब में कूद गई। सामने से आ रहे अशरफ हुसैन राइन की नजर उस पर पड़ी। इसी बीच एक और महिला भी वहां आ गई। अशरफ ने दौड़कर महिला को डूबने से बचाया।

बाद में पता चला कि कुछ वर्ष पहले महिला के पति का निधन हो गया था। तब से वह अपने बच्चों का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी करके कर रही है। वह ईसागढ़ के पुराना थाना के पास मकान में रहती है। लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा था जैसे महिला सुसाइड करने के लिए ही कूदी थी।

महिला को पानी से बाहर निकालने के बाद उसकी बच्चियों को बुलाया गया। अशरफ हुसैन ने तत्काल टैक्सी से उसे ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। लोगों ने महिला से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, लेकिन उसने अपनी बेटी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।



Source link