- Hindi News
- Career
- 3,225 Teachers Recruited In Rajasthan; 281 Vacancies For Engineers In Rajasthan PSC; SSC Increased The Vacancy For MTS Havildar Recruitment Exam
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती की और राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकली असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की 281 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात P&G कंपनी के नए CEO की और टॉप स्टोरी में जानकारी SSC द्वारा MTS और हवलदार परीक्षा 2025 की वैकेंसी बढ़ाने की।
करेंट अफेयर्स
1. भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर P&G के CEO बनेंगे
29 जुलाई को मल्टीनेशनल कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल यानी P&G ने भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर को नया CEO बनाने की घोषणा की।

शैलेश की नियुक्ति 1 जनवरी, 2026 से इफेक्टिव होगी।
- शैलेश अभी कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं।
- वे मौजूदा CEO जॉन मोलर की जगह लेंगे।
- जॉन मोलर पिछले चार साल से कंपनी की कमान संभाल रहे हैं।
- अब मोलर कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
- P&G कंपनी हेड एंड शोल्डर शैम्पू और टाइड डिटर्जेंट जैसे घरेलू उत्पाद बनाती है।
- शैलेश 58 साल के हैं और इनका जन्म मुंबई में हुआ था।
- इन्होंने मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। फिर IIM लखनऊ से MBA की डिग्री हासिल की।
- उनकी नियुक्ति ने भारतीय मूल के उन सीईओ की सूची में एक और नाम जोड़ा है, जिसमें सुंदर पिचाई (गूगल), सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), और अरविंद कृष्णा (IBM) जैसे नाम शामिल हैं।
2. रेमोना एवेट परेरा ने भरतनाट्यम में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
28 जुलाई को मैंगलोर की रेमोना एवेट परेरा ने 170 घंटे तक लगातार भरतनाट्यम परफॉर्म करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व रिकॉर्ड बनाया।

रेमोना ने ये उपलब्धि 21 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक सेंट एलॉयसियस कॉलेज, मैंगलोर में हासिल की।
- उन्होंने 2023 में सृष्टि सुधीर जागपत द्वारा स्थापित 127 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ा।
- रेमोना ने 7 दिनों तक, हर 3 घंटे में 15 मिनट के ब्रेक के साथ अपनी परफॉरमेंस दी।
- इस दौरान उन्होंने 61 अलग-अलग भरतनाट्यम कंपोजिशन को प्रस्तुत किया, जिसमें अलारिप्पु, जतिस्वरम, शब्दम, वर्णम, पदम और तिल्लाना भी शामिल है।
- 20 वर्षीय रेमोना, सेंट एलॉयसियस डीम्ड यूनिवर्सिटी में BA फाइनल ईयर की छात्रा हैं।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती
राजस्थान में शिक्षकों के 3225 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो रही है। उम्मीदवार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान।
- राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
फीस :
- सामान्य/ओबीसी : 600 रुपए
- ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस : 400 रुपए
- एससी/एसटी/दिव्यांग : 400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- पीईटी और पीएसटी टेस्ट
- पर्सनल इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
सैलरी :
- लेवल – 12 के अनुसार 44,300 – 1,40,100 रुपए प्रतिमाह
2. RPSC असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की भर्ती
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
यूआर | 101 |
एससी | 45 |
एसटी | 34 |
ओबीसी | 59 |
एमबीसी | 14 |
ईडब्ल्यूएस | 28 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो।
- देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान।
- राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
फीस :
- सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर)/ अति पिछड़ा वर्ग, क्रीमीलेयर से आने वाले उम्मीदवार : 600 रुपए
- एससी/ एसटी/ पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर)/ अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर/ सहरिया/ आदिम जाति के उम्मीदवार : 400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- मेरिट बेसिस पर
सैलरी :
- पे मैट्रिक्स लेवल – 14 के अनुसार
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. केंद्रीय विद्यालयों में एनरोलमेंट 5 साल में सबसे कम
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में एनरोलमेंट बीते 5 सालों में सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 28 जुलाई को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एकेडमिक सेशन 2020-21 में केंद्रीय विद्यालयों में दाखिलों की संख्या 1.95 लाख थी। ये हर साल घटते हुए अब मौजूदा एकेडमिक सेशन 2024-25 में 1.39 लाख रह गई है। ये 28.4% की गिरावट दर्शाती है।

देश में अभी कुल 1,280 केंद्रीय विद्यालय हैं। इस बीच, केंद्रीय विद्यालय संगठन को सरकार से मिलने वाला फंड भी लगातार बढ़ा है। 2020-21 में ये 6,437.68 करोड़ रुपए था, जो 2024-25 में बढ़कर 8,727 करोड़ रुपए हो गया है।
2. SSC ने MTS और हवलदार परीक्षा 2025 की वैकेंसी बढ़ाई
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2025 को लेकर नई वैकेंसी संख्या जारी की है। SSC द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, MTS पदों की कुल अनुमानित संख्या अब 4,375 कर दी गई है। वहीं, हवलदार के रिक्त पदों की संख्या को 1075 से बढ़ाकर 1089 किया गया है।

SSC ने नोटिस जारी कर बढ़ाए गए पदों की संख्या की जानकारी दी।
आयोग ने साफ किया है कि अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस भर्ती के लिए CBT का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक होना है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें