पुजारी पर बका तानने वाले पर धाराएं बढ़ाने की मांग: सकल हिन्दू समाज ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा; आंदोलन की चेतावनी – Sehore News

पुजारी पर बका तानने वाले पर धाराएं बढ़ाने की मांग:  सकल हिन्दू समाज ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा; आंदोलन की चेतावनी – Sehore News


सीहोर में मंगलवार को बारिश के बीच सकल हिन्दू समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्राचीन गणेश मंदिर में पुजारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी महेश यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 119, 300, 302 लगाने की

.

संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर इन धाराओं का इजाफा नहीं किया गया तो प्रदेश के हर जिले में आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में पुजारी संघ, संत समाज, करणी सेना, विश्व हिन्दू परिषद और अन्य धार्मिक संगठन शामिल होंगे। ज्ञापन का वाचन डॉ. गगन नामदेव ने किया। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने उपस्थित सभी संगठनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

जान से खत्म करने की धमकी दी थी शहरवासियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरोपी ने हथियार के दम पर पुजारी के बेटे और सेवक से गाली-गलौज कर जान से खत्म करने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद आरोपी को सख्त सजा देने की मांग उठ रही है। पीड़ित परिवार के समर्थन में सकल हिन्दू समाज ने बैठक कर न्याय की मांग की है।

नगर पुरोहित चिंतामण गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पृथ्वी बल्लभ दुबे के पक्ष में सनातन धर्म के सभी समाज एकजुट हैं। संगठनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि आरोपी मंदिर प्रांगण में जान से मारने के इरादे से आया था। वीडियो में उसकी हरकतें साफ दिख रही हैं।

संगठनों ने कहा कि यह हमला सिर्फ पुजारी पर नहीं बल्कि सकल सनातन धर्म पर हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश में धर्म के लिए समर्पित पुजारी ही सुरक्षित नहीं है, तो कौन सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़िए…

सीहोर गणेश मंदिर के पुजारी को मारने बका ताना था

सीहोर में प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में एक शख्स बका लेकर घुस आया। उसने मंदिर के पुजारी जय दुबे के बेटे और लोकेश सोनी नाम के एक सेवक पर धारदार हथियार तान दिया और हमले की कोशिश की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link