Live now
Last Updated:
MP Vidhan Sabha Monsoon Satra Live Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा. ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा. दूसरे दिन वित्त मंत्री पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे…और पढ़ें
मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश होगा अनुपूरक बजट.
विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां और हाथ में खिलौने वाला गिरगिट लेकर कांग्रेस विधायक सदन पहुंचे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार 27 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती. इस वजह से बार-बार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है.