PNST छात्राओं के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन: ​​​​​​​पुलिस ने पदाधिकारियों को हिरासत में लिया, बोले- यह 60 हजार छात्राओं के भविष्य का सवाल – Bhopal News

PNST छात्राओं के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन:  ​​​​​​​पुलिस ने पदाधिकारियों को हिरासत में लिया, बोले- यह 60 हजार छात्राओं के भविष्य का सवाल – Bhopal News



मध्यप्रदेश में प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की छात्राओं की मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सोमवार को तेज बारिश के बीच प्रदर्शन किया। विधानसभा जाने की कोशिश कर रहे NSUI नेताओं और नर्सिंग छात्राओं को पुलिस ने रोका, जिसक

.

60 हजार छात्राओं के भविष्य का सवाल NSUI उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि यह आंदोलन मध्यप्रदेश की 60 हजार से अधिक छात्राओं के हक की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम छात्राओं की आवाज को चुप नहीं होने देंगे और लड़ाई जारी रखेंगे।

PNST-2022 का रिजल्ट, पर अब तक नहीं हुआ प्रवेश जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि PNST-2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित हुई थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने परिणाम पर रोक लगा दी थी। बाद में 27 मार्च 2025 को कोर्ट के आदेश पर रिजल्ट जारी कर दिया गया, लेकिन आज तक प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में 2022-23 सत्र की सीटें खाली पड़ी हैं। छात्राएं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और हाईकोर्ट तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।

छात्राओं का आक्रोश प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का कहना है कि PNST-2022 की परीक्षा में प्रदेश की हजारों छात्राओं ने भाग लिया था। रिजल्ट लगभग दो साल तक अटका रहा, और अब भी प्रवेश प्रक्रिया लंबित है।



Source link