लोडिंग वाहन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी।
इंदौर में एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने बुधवार शाम को 7 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। जबकि 5 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
.
घटना चोरल और ग्वालू के बीच की है। घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि हादसे में एक कांवड़िए की मौत हुई है। एक गंभीर घायल है, जबकि 5 सामान्य घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी एमवाय अस्पताल पहुंचे हैं। जहां सभी के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
घायल कांवड़ियों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रहे थे कांवड़ यात्री कांवड़ यात्री ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रहे थे। सभी इंदौर के ही एरोड्रम क्षेत्र के राज नगर नगीन नगर के रहने वाले हैं।
मृतक युवक की पहचान आदर्श के रूप में हुई है। वहीं, एक कांवड़ यात्री ध्रुव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
टक्कर मारने वाला आयशर गाड़ी का चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

आयशर वाहन ने कांवड़िये को टक्कर मार दी।
सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक है रोक श्रावण महीने में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री इंदौर से खंडवा और ओंकारेश्वर की ओर जाते हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने खंडवा रोड पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। यह रोक सिर्फ श्रावण माह में सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान ट्रक जैसे भारी वाहन इंदौर से खंडवा और खंडवा से इंदौर की ओर नहीं चल सकेंगे।
ऐसे वाहनों को वैकल्पिक रास्ते यानी एबी रोड होते हुए सनावद की ओर भेजा जाएगा। हालांकि, यात्री बसें, कार, बाइक, दूध और गैस सप्लाई वाले वाहन, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन इस रोक से मुक्त रहेंगे।
प्रशासन ने साफ कहा है कि यह फैसला कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए लिया गया है। यदि कोई वाहन चालक इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।