करंट लगने से दो दिव्यांगों की मौत: एक के पैर नहीं करते थे काम, दूसरे सुन नहीं पाता था – Ashoknagar News

करंट लगने से दो दिव्यांगों की मौत:  एक के पैर नहीं करते थे काम, दूसरे सुन नहीं पाता था – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बे में बुधवार को एक हादसे में दो दिव्यांगों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना धुबिया तालाब के पीछे हुई, जहां लाइट के खंभे से अवैध रूप से बिजली का तार डाला गया था।

.

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय अजय पुत्र प्रकाश बरार और 60 वर्षीय हनीफ पुत्र हबीब खान के रूप में हुई है। अजय जामा मस्जिद के पीछे रहता था, जबकि हनीफ बादल महल के पीछे निवास करते थे।

दोनों ही दिव्यांग थे। अजय के पैर काम नहीं करते थे। हनीफ न सुन सकते थे और न ही बोल सकते थे। अजय बकरियां चराने गया था। हनीफ घूमने के लिए निकले थे। काफी समय तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। शाम के समय वे धुबिया तालाब के पीछे पहुंचे। वहां दोनों के शव मिले। दोनों के शवों के बीच कुछ ही दूरी थी।

परिजनों ने तुरंत पुलिस और तहसीलदार को सूचना दी। प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस खंभे से अवैध बिजली लाइन डाली गई थी, उसमें लगातार करंट आ रहा था।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।



Source link