ताप्ती सेवा समिति ने किया श्रावण शिवधारा जलाभिषेक: मां नर्मदा-ताप्ती के जल से हुआ अभिषेक; अध्यक्ष बोलीं- स्थानीय नदी में स्नान से मिलता है फल – Burhanpur (MP) News

ताप्ती सेवा समिति ने किया श्रावण शिवधारा जलाभिषेक:  मां नर्मदा-ताप्ती के जल से हुआ अभिषेक; अध्यक्ष बोलीं- स्थानीय नदी में स्नान से मिलता है फल – Burhanpur (MP) News


मां नर्मदा और मां ताप्ती के संयुक्त जल से भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया गया।

बुरहानपुर में ताप्ती सेवा समिति ने मंगलवार शाम श्रावण शिवधारा जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया। पंडित तपन महाराज के सान्निध्य में संपन्न इस कार्यक्रम में मां नर्मदा और मां ताप्ती के संयुक्त जल से भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया गया।

.

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु विभिन्न पवित्र नदियों से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए शिवधामों में जलाभिषेक करते हैं। बुरहानपुर में पिछले 25 वर्षों से निरंतर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

बुरहानपुर में पिछले 25 सालों से निरंतर कांवड़ यात्रा का आयोजन।

इस बार के आयोजन में कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष शंतनु पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था को प्रेरणा दी। पाटीदार पिछले ढाई दशकों से लगातार इस यात्रा का संयोजन कर रहे हैं। संस्था सचिव धर्मेंद्र सोनी और अभय बालापुरकर ने कांवड़ यात्रा से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।

‘स्थानीय नदी में स्नान एवं पूजा-अर्चना से ही प्राप्त होता है फल’ समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने श्रद्धालुओं से विशेष आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देवदर्शन या तीर्थयात्रा के बाद श्रद्धालुओं को स्थानीय सुर्यपुत्री मां ताप्ती का स्नान या दर्शन अवश्य करना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार किसी यात्रा का पूर्ण फल स्थानीय नदी में स्नान एवं पूजा-अर्चना से ही प्राप्त होता है।

ये रहे मौजूद- कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथि शांतनु पाटीदार और सुनील महाजन द्वारा अभिषेक किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरिता भगत, सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष प्रेमलता साकले, किशन चौहान, नंदकिशोर वाणी, प्रवक्ता विवेक हकीम, राजकुमार बछवानी और घीसू लाल सुखवानी आदि मौजूद थे।



Source link