धक्का-मुक्की के बीच कटर से सोने की चेन-मंगलसूत्र काटे: दतिया में निरंकारी संत समागम में चोरी; भीड़ का फायदा उठाया – datia News

धक्का-मुक्की के बीच कटर से सोने की चेन-मंगलसूत्र काटे:  दतिया में निरंकारी संत समागम में चोरी; भीड़ का फायदा उठाया – datia News


दतिया में निरंकारी संत समागम के दौरान बुधवार दोपहर झांसी बायपास रोड स्थित होटल रत्न रॉयल में भीड़ का लाभ उठाते हुए कट-चेन गैंग ने कई महिलाओं को निशाना बना लिया है। घटना दोपहर करीब 1 बजे चार महिलाओं का एक समूह उनके बीच आया और धक्का-मुक्की जैसा माहौल ब

.

घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई ही।

करिश्मा पत्नी राजकुमार मंगलानी निवासी डबरा ने बताया कि उनके गले से सोने की चेन काटकर चोरी कर ली गई। करिश्मा के मुताबिक उनकी चेन लगभग डेढ़ तोला व करीब 1.5 लाख रुपये की थी। उन्होंने कहा कि उनके अलावा कार्यक्रम में आई कई अन्य महिलाओं की भी चेन/मंगलसूत्र गायब मिले। पीड़ितों को कुछ महिलाओं पर संदेह है, जो समागम में ही आई थीं।

धक्का-मुक्की के बीच चेन-मंगलसूत्र काटे पीड़ितों के अनुसार, 12 से 2 बजे के बीच समागम में भारी भीड़ थी। इसी दौरान चार अज्ञात महिलाएं समूह बनाकर अलग-अलग महिलाओं के पास आईं। धक्का-मुक्की कर भीड़ की आड़ लेकर एक महिला धारदार कटर से चेन/मंगलसूत्र काटती और साथी महिलाएं उसे लेकर भीड़ में समा जातीं। घटना का पता चलने तक आरोपी मौके से निकल चुकी थीं।

थाना प्रभारी सुनील बानोलिया ने बताया कि

महिलाओं की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

QuoteImage

चोरी का शिकार हुई महिलाओं में डबरा की करिश्मा मंगतानी (55), कशिश मंगतानी (31), ज्योति नगर कॉलोनी की शिखा साहित्या (52), अंशिका कॉलोनी की पूजा चचलानी (47), कला देवी चचलानी (62), सुशीला (57), जया (52), इंद्रा निगम (63) और मोहिनी रावाणी (69) शामिल हैं। मोहिनी के गले से सोने की चेन के साथ लॉकेट भी चोरी हुआ।



Source link