सावन माह के पावन अवसर पर संस्कृति महिला ग्रुप ने स्कीम नंबर 34 स्थित एक निजी होटल में हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस विशेष आयोजन में ग्रुप की सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताओं और नृत्य प्रदर्शनो
.
हरियाली तीज सावन के महीने में महिलाओं का एक विशेष पर्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएँ अपने पति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। इस अवसर पर महिलाएँ सोलह श्रृंगार करती हैं। वे सज-धज कर, हाथों में मेहंदी रचाकर और पारंपरिक गीत गाते हुए झूला झूलती हैं। यह त्यौहार वैवाहिक जीवन की खुशहाली और ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रतीक है।
संस्कृति ग्रुप द्वारा आयोजित यह उत्सव महिलाओं के बीच प्रेम, भक्ति और समर्पण की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्कृति ग्रुप की अध्यक्ष प्रत्याशा दुबे, नूतन प्लास, सुगंधा शक्तावत, तारा सोनी, बिना गर्ग, रेखा जैन, पदमा सिंह, आकांक्षा प्लास सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
