भिलट देव मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी: 14 घायल, एक गंभीर; नाग पंचमी पर पूजा-दर्शन कर लौट रहे थे 20 ग्रामीण – Khargone News

भिलट देव मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी:  14 घायल, एक गंभीर; नाग पंचमी पर पूजा-दर्शन कर लौट रहे थे 20 ग्रामीण – Khargone News


खरगोन के श्रद्धालुओं का नागलवाड़ी के भिलट देव मंदिर से दर्शन कर लौटते समय पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

.

घटना रात 9 बजे खरगोन जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सेगांव के पास तिरी फाटे पर हुई। सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने घायलों को सेगांव में प्राथमिक इलाज दिलाया। इसके बाद रात साढ़े 10 बजे सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

पिकअप में कुल 20 ग्रामीण सवार थे।

घायल पनवाड़ा और सांगवी गांव के निवासी हैं सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा ने बताया कि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। अन्य घायलों को निगरानी में रखा गया है। पनवाड़ा के सरपंच किन्नौर सिंह पटेल के अनुसार सभी घायल पनवाड़ा और सांगवी गांव के निवासी हैं।

नाग पंचमी पर पूजा-दर्शन कर लौट रहे थे ये सभी बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव मंदिर में नाग पंचमी पर पूजा-दर्शन कर लौट रहे थे। पिकअप में कुल 20 ग्रामीण सवार थे। घायलों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं हैं। रिंकू सिंह नामक घायल को आईसीयू में रखा गया है। अन्य घायलों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link