भोलेनाथ के अनोखे भक्त, 68 साल उम्र और यात्राएं इतनी कि हैरान कर देंगी

भोलेनाथ के अनोखे भक्त, 68 साल उम्र और यात्राएं इतनी कि हैरान कर देंगी


Last Updated:

Burhanpur News: ओम प्रकाश शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि उन्हें पहले से ही फिट रहने का शौक रहा है. वह हमेशा से काफी ज्यादा पैदल चलते हैं. पैदल चलने के साथ-साथ वह पैदल धार्मिक यात्राएं और साइकिल से यात्राएं भी कर…और पढ़ें

बुरहानपुर. कहते हैं जब धर्म के प्रति आस्था बढ़ जाती है, तो चाहे वो कोई भी उम्र हो, कोई भी बंधन हों, सभी टूट जाते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग रोड पर रहने वाले ओम प्रकाश शर्मा की उम्र अभी 68 साल है और उन्होंने इस उम्र में 7 बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर ली है. वह कई ज्योतिर्लिंगों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं, तो 3500 किलोमीटर की यात्रा उन्होंने साइकिल से नर्मदा परिक्रमा के रूप में की है. ओम प्रकाश शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि उन्हें बचपन से ही भक्ति-भाव में लगाव था. जब भी उन्हें समय मिलता था, वह यात्राएं करते गए.

उन्होंने कहा कि वह 7 बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं. पहली बार जब यात्रा की थी, तो काफी दिक्कतें आई थीं. अब सरकार ने वहां तक रोड बना दी है, तो अब सफर आसान हो गया है. दिल्ली से यह यात्रा 6 दिन में पूरी हो जाती है. वह साइकिल से 8 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी कर चुके हैं. वहीं उन्होंने साइकिल से 3500 किमी की नर्मदा नदी की परिक्रमा भी पूरी की है. यात्रा के समय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन अभी आधुनिक युग में मोबाइल एक बहुत बड़ा सहारा है. आप अगर मोबाइल साथ में लेकर निकलते हैं, तो इससे आपको रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है और सभी सुविधाएं कितने किलोमीटर की दूरी पर आपको उपलब्ध होंगी, ये सभी जानकारियां मिल जाती हैं. सरकारें श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह के प्लान तैयार कर रही हैं ताकि यात्रा मार्ग पर उन्हें दिक्कत न हो और श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिल सके.

अब नहीं कर सकेंगे नर्मदा परिक्रमा! जहां रुके…वहीं रुकना होगा 12 नवंबर तक, जानें नियम

स्वस्थ रहने के लिए करते हैं यात्रा
वह बताते हैं कि उन्हें पहले से ही फिट रहने का शौक है. वह पहले भी कई किलोमीटर तक पैदल रोज चला करते थे. आज भी वह काफी पैदल चलते हैं. पैदल चलने के साथ-साथ वह पैदल धार्मिक यात्रा और साइकिल से यात्रा भी करते रहते हैं. यही उनके फिट रहने का राज है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव से उन्हें बड़ा लगाव है, इसलिए वह यह यात्राएं करते रहते हैं.

homemadhya-pradesh

भोलेनाथ के अनोखे भक्त, 68 साल उम्र और यात्राएं इतनी कि हैरान कर देंगी



Source link