सीएच ग्रुप ने शुभम जैन ने प्रेसवार्ता की।
खंडवा की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनी CH ग्रुप ने कॉलोनी से जुड़े एक मामले में उनकी ओर से पक्ष रखा है। ग्रुप के एमडी शुभम जैन ने कहा कि हमें न तो रेरा से नोटिस मिला है और न ही प्रशासन की ओर से कोई जानकारी दी गई हैं। संस्था पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है
.
रेरा बोर्ड ने CH ग्रुप की एक रियल एस्टेट से जुड़ी CK कंपनी के संबंध में जांच के लिए खंडवा कलेक्टर को पत्र लिखा था। रेरा ने यह पत्राचार की यह कार्रवाई एक शिकायत मिलने पर की थी। शिकायत में आरोप था कि CH ग्रुप द्वारा जनता को भ्रमित कर दूसरे नाम से प्लॉट बेचे जा रहे हैं। यानी फर्म किसी और नाम से हैं और बताया कुछ और जा रहा हैं।
इस पर कंपनी के एमडी शुभम जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले को पूरी तरह गलत और निराधार बताया।
शुभम जैन ने कहा कि हमारा परिवार पिछले 90 वर्षों से खंडवा में कारोबार कर रहा हैं। आगे भी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करेंगे। CK ग्रुप के बारे में बताया कि, वह पूर्व में बुरहानपुर की एक कंपनी थी, जिसके साथ साझेदारी की गई थी, जिसके शेष शेयर CH ग्रुप ने क्रय कर लिए हैं।
अब उस कंपनी के समस्त क्रय-विक्रय के अधिकार CH ग्रुप के पास हैं। इसके बाद हमारी कंपनी ने नई ब्रांडिंग के साथ गतिविधियां शुरू की हैं। वर्तमान में CH ग्रुप द्वारा बेचे जा रहे प्लॉट पूर्ण दस्तावेजों और पारदर्शिता के साथ ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।