विदिशा में 24 घंटे में 5.22 इंच बारिश: दीवार गिरने से दो की मौत; कई निचले इलाकों में भरा पानी, रेड अलर्ट जारी – Vidisha News

विदिशा में 24 घंटे में 5.22 इंच बारिश:  दीवार गिरने से दो की मौत; कई निचले इलाकों में भरा पानी, रेड अलर्ट जारी – Vidisha News


विदिशा शहर में जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील; लोगों को हो रही परेशानी।

विदिशा में मंगलवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिले के सभी तहसीलों में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले की औसत वर्षा 5.22 इंच दर्ज की गई है। इससे कई निचले इलाकों में प

.

शमशाबाद में सबसे अधिक 7.48 इंच बारिश दर्ज की गई। नटेरन में 6.85 इंच, विदिशा में 6.30 इंच, कुरवाई और बासौदा में 5.13 इंच बारिश हुई। गुलाबगंज में 4.92 इंच, सिरोंज में 4.80 इंच, लटेरी में 4.10 इंच, ग्यारसपुर में 3.94 इंच और पठारी में 3.50 इंच बारिश हुई।

विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया 1 जून 2025 से अब तक जिले में कुल 298.78 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि तक 215.24 इंच बारिश हुई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 42.34 इंच है। इसके मुकाबले अब तक की औसत वर्षा 29.88 इंच दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र एस. तोमर के अनुसार, बारिश का ये दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है। विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सीजन की अब तक की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई। यह बारिश रुक-रुक कर दिनभर चलती रही।

निचले इलाकों में घरों में घुसा पानी।

ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल विदिशा शहर सहित सिरोंज, लटेरी, कुरवाई, शमशाबाद और गंजबासौदा में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। नीमताल, बंसकुली, कागदीपुरा, डंडापुरा, पुरनपुरा, बरईपुरा, बंटीनगर, गल्ला मंडी गेट और सुभाषनगर जैसे इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।

‘जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें नागरिक’ पठारी के पलीता गांव में दीवार गिरने से 55 साल की महिला प्रेमबाई की मौत हो गई। शमशाबाद तहसील के नहरायाई गांव में कच्चा मकान गिरने से मुल्लो बाई यादव की जान चली गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें



Source link