सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण: कहा-सरकारी कर्मचारियों-विद्यार्थियों के लिए हेलमेट अनिवार्य करें, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई – Indore News

सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण:  कहा-सरकारी कर्मचारियों-विद्यार्थियों के लिए हेलमेट अनिवार्य करें, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई – Indore News


सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और रिटायर न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने मंगलवार को इंदौर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों-विद्यार्थियों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने और समयबद्ध रणनीति तैय

.

सप्रे ने कहा कि स्वच्छता के बाद इंदौर को सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुधार के क्षेत्र में भी देश में अव्वल बनाया जाए। इंदौर में वह सभी क्षमताएं मौजूद हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूरी गंभीरता, लगन एवं समर्पण भाव से इस कार्य में जुटने को कहा। वे कहते हैं कि इंदौर को अव्वल बनाने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पालन कराना जरूरी है।

उन्होंने इंदौर जिले में पिछले 5 साल में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन एवं उनके सुधार कार्य, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन तथा चालानी कार्रवाई के संबंध में किए जा रहे कार्यों और नवाचारों, जन जागरूकता अभियान आदि की जानकारी ली। बैठक के बाद सप्रे ने इंदौर में बायपास व अन्य जगहों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण भी किया। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

नगर निगम कार्यालय में बैठक को संबोधित करते पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे।

हेलमेट और सीट बेल्ट को बढ़ावा देना जरूरी

पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि इंदौर में हेलमेट पहनने की आदत बढ़ाएं। सीट बेल्ट लगाने के संबंध में जागरूकता लाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। लोक परिवहन वाहन बढ़ाएं, ताकि सड़कों पर चलने वाले छोटे वाहनों की संख्या में कमी आए। पुलिस सहित सभी सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना तत्काल रूप से अनिवार्य करें।

किसी की भी गलती से किसी निर्दोष की जान नहीं जाए

न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा कि इंदौर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या में कमी लाई जाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जान महत्वपूर्ण है। यह प्रयास हो कि किसी की भी गलती से किसी निर्दोष की जान नहीं जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संस्थाएं अपने कर्मचारियों को संस्था में आने-जाने के लिए बड़ी बसों या अन्य यात्री वाहन उपलब्ध कराएं।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वाहनों की फिटनेस की निरंतर चेकिंग की जाए। ड्राइविंग टेस्ट में भी सख्ती बरतें। वाहनों का बीमा अनिवार्य रूप से कराया जाए। वाहनों की ओव्हरलोडिंग को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

सड़कों के निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी।

सड़कों के निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी।

गड़ढों की तुरंत मरम्मत कराएं

न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा कि गड्‌ढों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। मानक स्पीड में वाहन नहीं चलाने वालों के विरूद्ध यातायात पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें। सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए संचालित राहवीर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी उन्होंने दिए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं।

सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट पहने और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए बिना हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करें

कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में इंदौर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुधार के संबंध में किए जा रहे कार्यों और नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में अभियान चलाकर यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसे और अधिक गति देकर प्रभावी और परिणाममूलक बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित होगा। वहीं सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वित प्रयास कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाएगी। वहीं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा के कार्यों को और अधिक बेहतर तथा प्रभावी बनाया जाएगा। जनजागरूकता अभियान को गति देकर विस्तारित किया जाएगा।

बायपास पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे।

बायपास पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे।

इन ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया

न्यायमूर्ति सप्रे ने अपने भ्रमण की शुरूआत तेजाजी नगर ब्लैक स्पॉट्स से की। उन्होंने यहां अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह रालामण्डल, बेस्ट प्राइज के सामने बन रहे ओव्हर ब्रिज के समीप ब्लैक स्पॉट के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने होटल ग्रेंड शेरेटन के सामने के ब्लैक स्पॉट को देखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।



Source link