सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय भागीरथी सिंह गौड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार से ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और उन्हें पड़रिया गांव के पास जंगल से पकड़ लिया।
.
चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि भागीरथी सिंह गौड़ की हत्या 5 डिसमिल सरकारी जमीन पर खेती करने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के आरोपी लगांधारी सिंह गौड़, दूधनाथ सिंह गौड़, अर्जुन उर्फ पिंटू सिंह गौड़ और देवनाथ सिंह पड़रिया गांव के जंगल में छिपे हुए हैं।
पुलिस टीम ने तुरंत जंगल में छापेमारी की और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।