Last Updated:
Chuha Bhagane ke Tips: घर में ये छोटे छोटे जीव एक से बढ़कर एक बीमारियों को दस्तक देते हैं, ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप अपने घर से इनका सफाया कर सकते हैं.
क्या आपके घर में भी चूहों ने आंतक मचा रखा है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए मददगार हो सकती है. गौरतलब है कि घर में मौजूद चूहे बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं. इसके अलावा ये दांतों से सोफे, बिजली के तार, कपड़े आदि महंगे सामान को चबाकर बेहद नुकसान कर जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी चूहों के इस आंतक से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार हो सकती है.

घर से चूहों का सफाया करने के लिए आप कपूर की मदद ले सकते हैं. बता दें कि कपूर की तेज गंध चूहों को दूर रखती है. ऐसे में आप घर के कोने-कोने में कपूर रख सकते हैं. इससे उस जगह पर चूहें नहीं आएंगे. इसके अलावा आप सुबह-शाम कपूर जलाकर घर में घुमा सकते हैं. इससे चूहों को भगाने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही मच्छर और छोटे-छोटे कीड़े भी घर से दूर रहेंगे.

आजकल लगभग हर घर में चूहों की समस्या आम होती जा रही है. ये छोटे-से जीव देखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन नुकसान बड़े करते हैं. कभी अलमारी में रखे नए कपड़ों को कुतर देते हैं, तो कभी किचन में रखा खाना खराब कर देते हैं. इससे न सिर्फ सामान की बर्बादी होती है, बल्कि प्लेग जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इन्हें भगाने के लिए लोग चूहेदानी, जहर या अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये उपाय या तो अस्थायी होते हैं या स्वास्थ्य के लिए खतरनाक. ऐसे में जरूरत है एक ऐसे उपाय की जो न केवल सुरक्षित हो बल्कि प्रभावी भी हो.

अगर आपके घर में चूहों का कहर बढ़ गया है और आप केमिकल की बजाय कोई नेचुरल उपाय ढूंढ़ रहे हैं, तो कपूर का ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं. पोछा के पानी में कपूर मिलाकर सफाई करें, इसकी तेज खुशबू चूहों को परेशान कर देती है और वे घर से भागने लगते हैं.

कपूर की तेज महक चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती. इसकी गंध इतनी तीखी होती है कि चूहे उस जगह से भागने लगते हैं. कपूर का उपयोग एक प्राकृतिक तरीके से चूहों को भगाने के लिए किया जा सकता है, और ये पूरी तरह सुरक्षित भी है.

एक बाल्टी पानी में 4-5 टुकड़े कपूर के डालें.<br />इस पानी से पूरे घर में अच्छी तरह पोछा लगाएं.<br />खासतौर पर रसोई, स्टोर रूम और दरवाजों के पास अच्छे से सफाई करें.<br />चाहें तो कपूर के टुकड़े घर के कोनों में भी रख सकते हैं, जहां से चूहे अंदर घुसते हैं.

यदि कपूर कम है, तो इसमें मिंट ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल करें. इसकी सुगंध चूहों को और भी अधिक परेशान करेगी और वे उन स्थानों से भाग खड़े होंगे.

अगर आप नियमित तौर पर कपूर का पोछा लगाते रहेंगे, तो चूहे दोबारा घर में आने की हिम्मत नहीं करेंगे. धीरे-धीरे वे पूरी तरह घर से दूर हो जाएंगे.

कपूर से न सिर्फ चूहे भागते हैं, बल्कि ये घर में ताजगी भी भर देता है. इसकी खुशबू बैक्टीरिया को भी दूर रखती है और घर को स्वच्छ बनाए रखती है. यही वजह है कि ये उपाय न केवल असरदार है, बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक और केमिकल फ्री भी है.

इस तरह कपूर एक बेहतरीन और सस्ता विकल्प बनकर सामने आता है. कपूर की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, जिससे वे उस जगह से भाग जाते हैं. यह नेचुरल, सस्ता और स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित उपाय है, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं.