Last Updated:
न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत की तैयारी कर ली है. मिचेल सैंटनर की कप्तानी में खेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में 158 रन की बढ़त हासिल कर ली है.
न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच बुलावायो में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन अगर मैट हेनरी का रहा तो दूसरे दिन डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल छाए रहे. मैट हेनरी ने पहले दिन 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 149 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई थी. मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए थे.
पहली पारी में 158 रन की लीड लेने वाले न्यूजीलैंड ने मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया है. उसने मेजबान जिम्बाब्वे के दो विकेट मैचके दूसरे ही दिन झटक लिए हैं. जब दूसरे दिन का खेल रुका तब जिम्बाब्वे का स्कोर 2 विकेट पर 31 रन था. जिम्बाब्वे को पारी की हार टालने के लिए अभी कम से कम 127 रन और बनाने होंगे. जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 149 रन पर सिमट गई थी. जाहिर है अगर उसे पारी की हार टालनी है तो पहली पारी से बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें