देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बानने की मांग: सनातन धर्म की रक्षा के लिए कानून बनाने की अपील; तहसीलदार को ज्ञापन – narmadapuram (hoshangabad) News

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बानने की मांग:  सनातन धर्म की रक्षा के लिए कानून बनाने की अपील; तहसीलदार को ज्ञापन – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट गेट पर ज्ञापन सौंपा गया।

नर्मदापुरम में गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग उठी है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले मध्य भारत प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन त

.

इस कानून को लागू करने की आज आवश्यकता है। प्रांत मंत्री जगवीर, जिला अध्यक्ष राजीव गौर ने बताया बढ़ती हुई असमान जनसंख्या वृद्धि से हिंदू राष्ट्र की संरचना को खतरा है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के विकास एवं सुख समृद्धि और शांति के लिए बहुत जरूरी है। जनसंख्या नियंत्रण केवल कानून नहीं “हिंदू राष्ट्र की रक्षा का संकल्प” है। ज्ञापन से पहले नारेबाजी भी की गई।

इस अवसर पर विभाग महामंत्री ओम प्रकाश राणा, विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, जिला अध्यक्ष AHP राजीव गौर, विभाग मंत्री विनोद कसार जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला कार्य अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, जिला मंत्री प्रभात तिवारी जिला, महामंत्री अमित गौर, मंत्री धीरज चौकसे, नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह खालसा, भाजपा से वरिष्ठ नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link