विदिशा के जैन मंदिरों में मोक्ष सप्तमी पर पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रामद्वारा में इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारसनाथ जिनालय
.
मंदिरों में धार्मिक आयोजन की शुरुआत मंगलाष्टक, अभिषेक पाठ, महामस्तकाभिषेक और शांतिधारा से हुई। भक्तों ने रजत कलशों और विशेष बड़े कलशों से मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की। दीपक भैया (LIC) और राहुल भैया के निर्देशन में आयोजित संगीतमय पूजन एवं श्री पार्श्वनाथ महामंडल विधान ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। भक्तों ने सामूहिक रूप से मंत्रों का उच्चारण किया और भगवान का पूजन कर पुण्य लाभ लिया।
मोक्ष महोत्सव के अंतर्गत भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। साथ ही पांडुक शिला पर भगवान को विराजमान कर विधिपूर्वक अभिषेक व शांतिधारा संपन्न की गई। श्री पार्श्वनाथ महिला मंडल द्वारा तैयार 23 किलो का विशेष लाडू श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अंतर्गत आयोजित लाडू सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेताओं को उपहार भेंट किए गए।
शाम के समय श्री पार्श्वनाथ जिनालय में संगीतमय श्री भक्तामर पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ भगवान की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। खरी फटक रोड पर स्थित आदिनाथ जिनालय में भी सुबह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्ति भाव के साथ भगवान श्री पारसनाथ को निर्माण लाडू चढ़ाया गया। जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए भगवान की आरती की। इस मौके पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया।