मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में रायसेन दुर्ग में रोप-वे निर्माण का मुद्दा उठा। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सरकार से रोप-वे निर्माण की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।
.
राज्य पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने गुरुवार को जवाब में बताया कि रायसेन किले पर रोप-वे के निर्माण हेतु कार्य योजना स्वीकृत कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि भूमि आवंटन के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
रायसेन के निवासियों के लिए यह खबर खुशी का विषय है। लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले रायसेन दुर्ग को रोप-वे से जोड़ा जाए। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।