शरीर पर खुद दिखेगा असर, बस रोज सुबह खाली पेट चबा लें 7-8 करी पत्ते

शरीर पर खुद दिखेगा असर, बस रोज सुबह खाली पेट चबा लें 7-8 करी पत्ते


खंडवा. अगर आप सुबह-सुबह कुछ ऐसा खाकर दिन की शुरुआत करें, जो आपकी सेहत को बिना दवा के दुरुस्त रखे, तो कैसा रहेगा. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा देसी नुस्खा, जो हर घर की रसोई में मौजूद होता है और वो है कढ़ी पत्ता या करी पत्ता. जी हां, वही कढ़ी पत्ता जो अक्सर लोग सब्जी या दाल में खुशबू के लिए डाल देते हैं लेकिन इसके फायदे सुनकर आप इसे अब कभी नजरअंदाज नहीं करेंगे. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात को मानते हैं कि कढ़ी पत्ता सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला पत्ता नहीं बल्कि एक संपूर्ण औषधि है. अगर आप रोज सुबह खाली पेट सिर्फ 7 से 8 कढ़ी पत्ते चबाते हैं, तो शरीर के कई रोग दूर हो सकते हैं. चलिए जानते हैं, इसके 8 कमाल के फायदे, जो इसे एक प्राकृतिक औषधि बनाते हैं.

1. डायबिटीज को करें कंट्रोल- कढ़ी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक तत्व, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है.

2. वजन कम करने में मददगार- कढ़ी पत्ते शरीर की चर्बी को घटाने में सहायक होते हैं. ये पाचन क्रिया को तेज करते हैं और फैट को जल्दी जलाते हैं.

3. हेयरफॉल और ग्रे हेयर का इलाज- अगर आपके बाल झड़ते हैं या समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो कढ़ी पत्ते में मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन आपकी मदद कर सकते हैं. बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और समय से पहले सफेदी भी रुकती है.

4. बेहतर होगा पाचन तंत्र- सुबह-सुबह कढ़ी पत्ते चबाने से पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं. इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं.

5. घटाएगा कोलेस्ट्रॉल- इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. दिल के रोगियों के लिए ये रामबाण हैं.

6. बेहतरीन लिवर डिटॉक्स- कढ़ी पत्ता लिवर की सफाई करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. अगर आप शराब, जंक फूड या ज्यादा दवाएं लेते हैं, तो ये लिवर के लिए संजीवनी है.

7. स्किन बनेगी चमकदार- इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा को पोषण देते हैं और मुहांसे और दाग-धब्बों को धीरे-धीरे मिटाते हैं.

8. इम्युनिटी बूस्टर- कढ़ी पत्ता आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम से लड़ने में यह बेहद कारगर होता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
सुबह उठकर खाली पेट ताजे 7 से 8 कढ़ी पत्ते धोकर चबाएं. चबाने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें. अगर आप चाहें तो इन्हें मिक्सी में पीसकर थोड़ा शहद मिलाकर भी ले सकते हैं.

ध्यान देने वाली बात
जिन्हें एलर्जी हो या कोई गंभीर लिवर/किडनी की समस्या हो, वो पहले डॉक्टर की सलाह लें. कढ़ी पत्ता सिर्फ रसोई की शोभा नहीं बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है. अगर आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो कई बीमारियों से बचाव हो सकता है और वो भी बिना किसी दवा के. तो आज से ही इसकी आदत डालिए और अपनी सेहत को दीजिए कढ़ी पत्ते का हरा-भरा सुरक्षा कवच.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link