शिवपुरी में औसत से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश: पोहरी अनुविभाग में दो युवक नदी में बहे, तलाश जारी; बिलौआ तिराहे पर फंसा ट्राला – Shivpuri News

शिवपुरी में औसत से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश:  पोहरी अनुविभाग में दो युवक नदी में बहे, तलाश जारी; बिलौआ तिराहे पर फंसा ट्राला – Shivpuri News


शिवपुरी जिले में इस वर्ष मानसून ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 40.22 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 32.13 इंच से 25 प्रतिशत अधिक है। लगातार हो रही बारिश से जहां खेतों को लाभ मिला है, वहीं नदी-नालों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गय

.

नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक

पोहरी अनुविभाग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। बैराड़ थाना क्षेत्र के धतूरा गांव में कल्ले जाटव रविवार को पार्वती नदी में बह गया। वह छर्च से लौट रहा था जब तेज बहाव की चपेट में आ गया। SDERF की टीम द्वारा खोजबीन के बावजूद गुरुवार तक कोई सुराग नहीं मिला।

दूसरी घटना में पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार में मंगलवार को लक्ष्मीपुरा निवासी आदेश आदिवासी (32) पिपरघार नदी पार करते समय बह गया। गुरुवार को उसकी बाइक बरामद हुई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।

तेज बहाव में ट्राला फंसा

इधर, शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर बिलौआ तिराहे के पुल पर बुधवार रात तेज बहाव के कारण एक ट्राला फंस गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रशासन और पुलिस स्थिति को सामान्य करने में जुटी है।

बता दें कि, पिछले साल 30 जुलाई तक जिले में मात्र 15.93 इंच औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष यह 40.22 इंच तक पहुंच गई है। वर्ष 2024 में कुल वर्षा 50.86 इंच रही थी।

तहसीलवार वर्षा स्थिति (1 जून से 30 जुलाई 2025)

तहसील बारिश
नरवर 56.90 इंच
बदरवास 44.19 इंच
बैराड़ 42.63 इंच
करैरा 42.07 इंच
पोहरी 40.23 इंच
खनियाधाना 36.14 इंच
शिवपुरी 34.28 इंच
कोलारस 33.09 इंच
पिछोर 32.48 इंच



Source link