शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, अब 1971 का कीर्तिमान निशाने पर

शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, अब 1971 का कीर्तिमान निशाने पर


Last Updated:

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 21 रन बनाए. उनके इस दौरान जैसे ही 11वां रन बनाया, वैसे ही गावस्कर का रिकॉर्ड टूट गया.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 21 रन बनाए.

हाइलाइट्स

  • शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा.
  • भारतीय कप्तान ने पांचवें टेस्ट में 21 रन बनाए.
  • गिल के 11वां रन लेते ही गावस्कर का रिकॉर्ड टूट गया.
नई दिल्ली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ डाला. गिल अब एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम था.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन 21 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके साथ ही मौजूदा सीरीज में अपने रनों की संख्या 743 तक पहुंचा दी है. ये एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान के सबसे अधिक रन हैं. गिल ने इसके साथ ही गावस्कर के 1978-79 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है जब भारत के इस दिग्गज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे.

शुभमन गिल हालांकि अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए. वे एक रन चुराने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. गस एटकिंसन ने गिल को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट किया. गिल के इस तरीके से आउट होने पर आशीष नेहरा ने कहा कि यह कुल्हाड़ी पर पैर मारने जैसा है.

शुभमन गिल के निशाने पर अब सुनील गावस्कर का एक और रिकॉर्ड है. गावस्कर एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 774 रन बनाने वाले भारतीय बैटर हैं. उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में 774 रन बनाए थे. शुभमन गिल अगर भारत की दूसरी पारी में 42 रन और बनाते हैं तो वे गावस्कर से आगे निकल जाएंगे.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, अब 1971 का कीर्तिमान निशा



Source link