आदमपुर कचरा खंती का कचरा साफ नहीं, कंपनी को नोटिस: भोपाल निगम कमिश्नर खंती देखने पहुंचे; टर्मिनेशन-ब्लैक लिस्टेड के आदेश – Bhopal News

आदमपुर कचरा खंती का कचरा साफ नहीं, कंपनी को नोटिस:  भोपाल निगम कमिश्नर खंती देखने पहुंचे; टर्मिनेशन-ब्लैक लिस्टेड के आदेश – Bhopal News


नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने आदमपुर कचरा खंती का निरीक्षण किया।

भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में कचरे का निपटारा सही ढंग से नहीं होने पर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने संबंधित कंपनी ‘सुसज्जा’ के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कंपनी के टर्मिनेशन व ब्लैक लिस्टेड के लिए नोटिस जारी करने को कहा।

.

कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान आरडीएफ का परिवहन व विक्रय जल्द करने को कहा। लीचेट की पर्याप्त निकासी व इनेट को देने की प्रक्रिया करने के निर्देश दिए।

निर्देशित किया कि आदमपुर लैंड फिल साइट पर मेन पावर की पर्याप्त व्यवस्था करें और योजना बनाकर बेहतर कार्य करें।

सीएनजी प्लांट का भी निरीक्षण कमिश्नर नारायण ने निर्माणाधीन बॉयो सीएनजी प्लांट व एनटीपीसी के प्लांट का भी अवलोकन किया। बॉयो सीएनजी प्लांट के लिए पर्यावरण संबंधी सभी अनुमतियां विभिन्न विभागों से शीघ्रता से प्राप्त करने की कार्रवाई करने व प्लांट के सिविल संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कमिश्नर नारायण ने एनटीपीसी के प्लांट का भी निरीक्षण किया और कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

आदमपुर खंती का निरीक्षण करते निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण।

अवैध रूप से संचालित सर्विस सेंटर के विरुद्ध कार्रवाई निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले ने जोन नंबर- 8 के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने एवं गंदगी फैलाने पर चूना भट्टी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर 10 हजार रुपए, जोन नंबर-14 के अंतर्गत अवधपुरी क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित सर्विस सेंटर द्वारा वाहनों की धुलाई कर आइल युक्त गंदा पानी सड़कों पर बहाने वाले सर्विस सेंटर संचालक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

साथ ही सर्विस सेंटर बंद भी कराया। इसके अलावा निगम अमले ने सभी जोन क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 347 प्रकरण में 80 हजार 700 रुपए की राशि वसूल की।



Source link