Last Updated:
ओवल के मैदान पर भारतीय पारी सिर्फ 224 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से पिच के दोनों एंड से गेंद को मूव कराया वो हर किसी को हैरान कर गया. गस एटकिंसन ने खास तौर पर एक टप्पे पर गेंदबाजी की …और पढ़ें
आप सोच रहे होगें कि भारतीय बल्लेबाज अपनी गलतियों से आउट हुए जो आधा सच है. बहुत ध्यान से आप हर विकेट का विशलेषण करेंगे तो पता चलेगा कि रवींद्र जडेजा और साई सुदर्शन उसी जगह पर गिरने वाली गेंद पर आउट हुए जहां से गेंद को उछाल और मूवमेंट ज्यादा मिल रहा था. ऐसे में शक की सुई ग्राउंडमैन ली फॉर्टस की तरफ घूमती है क्योंकि पिच पर किसी खास जगह पर स्पाट है ये बात सिर्फ इंग्लिस गेंदबाजों को कैसे पता थी.
ओवल टेस्ट के पहले तीन सेशन और दूसरे दिन के पहले घंटे में गेंद को जिस तरह से मूवमेंट और उछाल मिल रहा था उससे एक बात तो साफ थी कि किसी खास जगह से गेंद ज्यादा हरकरत कर रही है. अब सवाल ये उठता है कि इंग्लिस गेंदबाजों का उस स्पॉट पर लगातार गेंद गिराना हैरान करने वाला था. ये तभी हो सकता था कि या तो आप जादू जानते हों या फिर टप्पा सेट करने के लिए बहुच ज्यादा अभ्यास किया हो. वैसे मैच के ठीक पहले इंग्लैंड के प्रैक्टिस सेशन को याद करें तो वो तस्वीर जेहन में आती है जिसमें एटकिंसन और टॉग रुमाल रख कर लगातार एंड बदलकर सिंगल विकेट प्रैक्टिस करते रहे. इस प्रैक्टिस और ग्राउंडमैन के सुझाव को मिला दे तो उस स्पॉट को डिकोड करने में इंग्लिश गेंदबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई और भारतीय पारी को सिर्फ 69.4 ओवर में 224 रन पर समेट दिया. एटकिंसन ने किस कदर उस स्पाट का फायदा उठाया उसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगा सकेत है जिसमें उन्होंने 22.4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए वहीं टॉंग ने 16 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिए.
जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा था उसी पिच पर इंग्लिश ओपनर्स ने भारतीय तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और वो नजारा देखकर कर एक पल के लिए ऐसा लगा कि कहीं दूसरी पिच पर तो मैच नहीं हो रहा. बहरहाल पिच तो बदल नहीं सकते पर भारतीय गेंदबाजों के लिए वो स्पॉट नहीं खोज पाए जहां से एटकिंसन और टॉग ने गेंद को लगातार स्विंग कराया. नतीजा इंग्लैंड ने टेस्ट में टी -20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवर में 109 रन ठोंक दिए. ग्राउंडमैन ने गेम किया इस पर ध्यान इसीलिए बार बार जा रहा है क्योंकि अचानक पिच का मिजाज ऐसे कैसे बदल सकता है.