धूलकोट के नवनिर्मित तहसील परिसर में पौधारोपण: अफसरों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति और आदिवासी गीतों पर किया नृत्य, 250 पौधे रोपे – Burhanpur (MP) News

धूलकोट के नवनिर्मित तहसील परिसर में पौधारोपण:  अफसरों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति और आदिवासी गीतों पर किया नृत्य, 250 पौधे रोपे – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के धूलकोट में नवनिर्मित तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 250 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें 200 फलदार पौधे शामिल थे।

.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अधिकारी शामिल हुए। अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला, डिप्टी कलेक्टर व बुरहानपुर के सिटी मजिस्ट्रेट राजेश पाटीदार और धूलकोट तहसीलदार ईगु सिंह गनावा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि देशभक्ति और आदिवासी गीतों पर अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के साथ जमकर नृत्य किया। इस उत्साहपूर्ण माहौल में सभी ने पौधारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने बताया कि इस पौधारोपण कार्यक्रम में तहसील स्टाफ, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। नवनिर्मित तहसील परिसर में लगाए गए ये पौधे भविष्य में इस क्षेत्र की सुंदरता और पर्यावरण को समृद्ध करेंगे।

देखिए तस्वीरें…



Source link