इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला और डेढ़ साल के बच्चे की लाश मिली थी। इस मामले में आरोपी पति जयराम बघेल ने शुक्रवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी थाने में सरेंडर कर दिया है। हालांकि उसने हत्या करने की वजह के बारे में पुलिस को अब तक कु
.
जयराम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी रानी पाल और डेढ़ साल के बेटे की हत्या की है। वह चंदेरी क्षेत्र के देवलखो गांव का रहने वाला है। जयराम एक महीने पहले ही इंदौर में मजदूरी करने गया था।
पुलिस तलाश रही थी, इसलिए खुद सरेंडर किया हत्या के बाद जयराम सीधा अपने घर लौट आया था। जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, तो उसने गुरुवार रात थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। जयराम के इस खुलासे से मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
गुरुवार के दिन ही जयराम और उसकी पत्नी का फोटो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें उसे अशोकनगर जिले का निवासी बताया जा रहा था। अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि युवक खुद ही थाने आ गया था। बाद में बाणगंगा पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वही मामले की जांच करेंगे।
झाड़ियों में मिले थे मां-बेटे के शव
इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे का शव बुधवार शाम झाड़ियों में पड़ा मिला था। गुरुवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पूरी खबर पढ़ें…