बच्चों को यातायात नियम बताए, वाहन चलाने मना किया: अशोकनगर के स्कूल में पुलिस का जांच अभियान; परिजनों से सुरक्षा के लिए सतर्क रहने कहा – Ashoknagar News

बच्चों को यातायात नियम बताए, वाहन चलाने मना किया:  अशोकनगर के स्कूल में पुलिस का जांच अभियान; परिजनों से सुरक्षा के लिए सतर्क रहने कहा – Ashoknagar News


अशोकनगर में पुलिस ने बच्चों को वाहन न चलाने कहा। उन्हें यातायात नियम बताकर समझाइश दी। बताया कि दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक ब

.

दरअसल जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार को यह अभियान संस्कृति स्कूल के सामने आयोजित किया गया। इसमें स्कूल वाहन चलाकर आने वाले नाबालिग छात्रों को रोका गया।

पुलिस ने छात्रों और उनके परिजनों को समझाया कि बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देशन में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कंवर और एसडीओपी अनगर विवेक शर्मा का मार्गदर्शन भी रहा।

यातायात पुलिस ने बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले नाबालिग छात्रों के परिजनों को मौके पर बुलाया। उन्हें बताया गया कि नाबालिग बच्चों का वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

इस अभियान में थाना यातायात से रक्षित निरीक्षक स्नेहा ठाकुर के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। इनमें सूबेदार संतोष शर्मा, एएसआई निरंजन सिंह, नारायण बुनकर, विजय सिंह मीणा और गणपत बारेला शामिल थे। आरक्षक मंगल कुशवाह, दीवान सिंह, रामराज, ज्ञानसिंह, जीशान खान, बाल सिंह और महिला आरक्षक वंदना दुबे भी उपस्थित रहीं।



Source link