वनकर्मियों ने जब्त किए आरोपियों से हथियार।
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार के मामले में गुरुवार रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक पांच दिनों में कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं। टाइगर रिजर्व की टीम ने आरोपियों से 13 नाखून, दो निचले जबड़े के केनाइन दांत और कई स
.
मामला 26 जुलाई को सामने आया जब टाइगर रिजर्व की टीम को बाघ के नाखून और दांत की जानकारी मिली। इसके बाद रोहनिया गांव में हरदुल बैगा के घर पर छापेमारी की गई। वहां से 13 नाखून, दो केनाइन दांत और छह सामान्य दांत जब्त किए गए।
वनकर्मियों की गिरफ्त में आरोपी।
शव के टुकड़े करके बोर डाले
हरदुल से पूछताछ के बाद ओमप्रकाश सिंह और रामकृपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि बाघ का शिकार करने के बाद उन्होंने उसके शव को काटकर कोर एरिया के बोर में डाल दिया था। टाइगर रिजर्व की टीम ने वहां से बाघ के अवशेष भी बरामद किए हैं। अवशेष की जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं।
जांच में मगधी परिक्षेत्र के अधिकारी भी शामिल हुए और दशरथ वैदिक और राम भवन सिंह को गिरफ्तार किया। गुरुवार को धमोखर परिक्षेत्र की टीम ने चेतराम अगरिया (27) और प्रभु बैगा (34) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों रोहनिया गांव के निवासी हैं।
धमोकर बफर परिक्षेत्र के अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी टाइगर रिजर्व की दोनों परिक्षेत्रों की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।