बाहर से बुलाने पर नपा इंजीनियर प्रकाश बड़वाहे पहुंचे और विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
बुरहानपुर के नेपानगर नगर पालिका में शुक्रवार को प्रस्ताव पारित किया गया कि इंजीनियर का तबादला करने की अनुशंसा की जाए। पार्षदों का आरोप है कि इंजीनियर उनकी सुनते नहीं हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली परिषद की विशेष बैठक में नगर पालिका इंजीनियर प
.
इंजीनियर बड़वाहे सीएमओ के साथ बैठक में आए थे, लेकिन फिर बाहर चले गए। कुछ लोगों का कहना था कि वे पौधारोपण में व्यस्त थे। पार्षदों के विरोध के बाद उन्हें बैठक में बुलाया गया।
बैठक में पार्षदों ने इंजीनियर से कई सवाल पूछे, जिनका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पार्षदों ने नपा इंजीनियर प्रकाश बड़वाहे का नेपानगर से कहीं और तबादला करने की अनुशंसा का प्रस्ताव पारित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील, सीएमओ मोहन सिंह और अन्य पार्षदों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि प्रकाश बड़वाहे 2016 से नेपानगर में पदस्थ हैं और उन पर अक्सर विभिन्न आरोप लगाते रहे हैं।
दरअसल कई पार्षदों का आरोप है कि नपा इंजीनियर की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। पार्षद योगिता पाटील ने कहा हर बार फाइलों का चक्कर रहता है। फाइलें तैयार नहीं रहती। अन्य कुछ पार्षदों ने भी इंजीनियर की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज कराया।
तब प्रस्ताव पारित किया गया कि इंजीनियर का तबादला करने की अनुशंसा की जाए।
नगर पालिका की बैठक एपीजे अब्दुल कलाम भवन में हुई।
पार्षद बोले- अगली बार परिषद नहीं होने दी जाएगी वार्ड नंबर 4 से पार्षद योगेश उर्फ मोंटू प्रजापति ने परिषद की बैठक में माइक व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा हर बार ऐसा ही होता है, क्या यहां गला फाड़ फाड़कर चिल्लाएं। हर बार कहा है कि परिषद की बैठक हो तो व्यवस्था होना चाहिए। सीएमओ से कहा आप तो अभी आए हैं। अगली बार ऐसी व्यवस्था हुई तो परिषद की बैठक नहीं होगी।
अध्यक्ष बोलीं- पार्षदों की नाराजगी के कारण प्रस्ताव नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने कहा पार्षदों की नाराजगी के कारण इंजीनियर के स्थानांतरण की अनुशंसा किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्षदों का आरोप है कि वह इंजीनियर पार्षदों की सुनते नहीं है। सीएमओ बोले- पार्षदों ने नाराजगी जताई सीएमओ मोहन सिंह अलावा ने कहा पार्षदों ने बैठक में नाराजगी जताई। इसलिए प्रस्ताव पारित किया गया है। वहीं उन्होंने कहा बैठक में 9 बिंदु रखे गए थे सभी पर सहमति बनी। इस मामले में नपा इंजीनियर प्रकाश बड़वाहे से संपर्क किया गया, लेकिन दो बार में भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।