उज्जैन के प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में पुजारी ने अवैध लेन देन और मंदिर में हो रही भात पूजन पर निगरानी रखने के लिए खुद के सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इसका एक्सिस खुद के पास रखकर घर बैठे मंदिर के गर्भगृह की निगरानी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्र
.
जानकारी के बाद हटाए कैमरे
मंगल गृह की उत्पत्ति का केंद्र माने जाने वाले देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण के लिए देश भर से भक्त बड़ी संख्या में पूजन कराने के लिए पहुंचते है। यहां होने वाले भात पूजन के लिए सरकारी रसीद कटती है। इस पर नजर रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है। लेकिन मंदिर के पुजारी भारती परिवार ने अपना निजी सीसीटीवी कैमरा मंदिर के गर्भगृह में लगवा दिया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के.के पाठक ने मंदिर प्रशासक के आदेश के बाद इसे निकलवा दिया है।
केके पाठक ने बताया कि मंगलनाथ मंदिर के पुजारी भारती परिवार द्वारा मंदिर प्रशासन के संज्ञान में लाए बिना ही निजी रूप से सीसीटीवी कैमरे मंदिर के गर्भग्रह तथा मुख्य द्वार के सामने एवं पीछे की ओर लगवाए गए थे। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद प्रशासक मंगलनाथ मंदिर को अवगत करवाया गया था। जिसके बाद मंदिर के पुजारी राजेंद्र भारती से चर्चा कर बिना मंदिर प्रशासन की अनुमति के लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे गुरुवार को निकलवा दिये गए हैं।